पहली बीवी के घरवालों ने रोका दामाद का रास्ता, दूसरी बीवी के साथ ही उसे तेजाब से जला दिया

Recommended Video

    VIDEO: पहली बीवी के घरवालों ने रोका दामाद का रास्ता, दूसरी बीवी के साथ ही उसे तेजाब से जला दिया

    मेरठ। यूपी में मेरठ के गांव फफूडा के पास कुछ ससुरालियों ने अपने दामाद पर तेजाब से हमला कर उसे झुलसा दिया। जिस वक्त ससुरालियों ने यह वारदात की तब पति के साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी। तेजाब से झुलसा युवक काफी देर तक सड़क पर चीखता-चिल्लाता रहा।राहगीरों ने उसके कपड़ों से निकलती आग को बुझाया। इसके बाद तेजाब से झुलसे पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक, युवक का शरीर 20 प्रतिशत झुलस गया है।

    पहली बीवी के घरवाले हुए खफा

    पहली बीवी के घरवाले हुए खफा

    पीड़ित युवक ने अपना नाम रहीस बताया। उसने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ हीरालाल डायगोनिस्टिक सेंटर पर अपनी पत्नी का अल्ट्रासांउड कराने गया था। उसकी पत्नी गर्भवती है। उसकी पत्नी ने कुछ खाया नहीं था। अल्ट्रासांउड कराने के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर शाॅप्रिक्स माॅल लेकर गया। दोनों ने वहां पर खाना खाया। इसके बाद दोनों अपने गांव फफूडा के लिए चल दिए। जैसे ही वह अपने गांव की सड़क पर पहुंचे पीछे से एक कार आई।

    कार से उतरकर सालों ने जलाया

    कार से उतरकर सालों ने जलाया

    उस कार में कई लोग बैठे थे। उन लोगों ने अपना मुंह बांधा हुआ था। उन्हें देख उसने अपनी बाइक एक साइड में कर ली, लेकिन कार चालक ने रास्ता रोक लिया। इस दौरान कार से कुछ लोग निकले और उन्होंने बोतल से उनके ऊपर कुछ डालना शुरू कर दिया। बोतल से निकले तरल पदार्थ से वह और उसकी पत्नी दोनों बुरी तरह से झुलस गए। इससे बचने के लिए दोनों सड़क पर भागने लगे। उनका शरीर और कपड़े जल रहे थे और वे चीख रहे थे।

    हॉस्पिटल में हो रहा पति-पत्नी का इलाज

    हॉस्पिटल में हो रहा पति-पत्नी का इलाज

    वहीं, कुछ ग्रामीणों ने आकर उनकी मदद की। तब तक वे बुरी तरह से झुलस चुके थे। युवक ने बताया कि उनकी पहली पत्नी के परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसने मीडिया को बताया कि उसका साला साबू, निजामू और उसकी साली शहजान ने उसके ऊपर हमला किया। युवक ने बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है। लेकिन उसकी पहली पत्नी के परिजन ने धमकी दे रखी है कि वो उसको जिंदा नहीं छोडे़ंगे। युवक अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+