वीडियो में देखिए किस तरह युवक को बेरहमी से पीट रहे लोग, भैंस चोरी की मिली सजा
Badaun news, बदायूं। यूपी के बदायूं में बड़ी घटना सामने आई है। यहां भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए भैंस चोरी के इल्जाम में एक युवक को बेरहमी से पीटा। चोर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताहिक बीती रात चोरों ने ग्रामीणों पर फायरिंग की थी। जिसके बाद तीन चोर हुए मौके से फरार। लोगों का कहना है कि कई दिनों से इलाके में चोरी की कई घटनाएं हो रही थीं। ग्रामीणों ने उन्हीं में से एक चोर पकड़ लिया जोकि बरेली के देवचरा का रहने वाला है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुरऊ गांव की है।

वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह लोग डंडों से युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। कानून हाथ में लेकर किसी को तुरंत अपराधी घोषित कर उसे दंड देने की यह प्रक्रिया दिखाती है कि लोगों को प्रशासन का कोई डर नहीं है।
नमाज पढ़ने गए युवक को बंद में पीटा
वहीं यूपी के जनपद हापुड़ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां मोबाइल चोरी के शक में कुछ लोगों ने एक युवक को मस्जिद के कमरे में बंद कर लात घूसों से बेरहमी से पीटा है। पीटते-पीटते उसके बाल तक उखाड़ दिए। युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मामला एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस में महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications