CSIR-NET परीक्षा नकल कांड: यूपी STF ने 7 लोगों को किया अरेस्ट, हरियाणा-दिल्ली के निकले फर्जीवाड़ा करने वाले
Meerut News: यूपी एसटीएफ ने CSIR-NET परीक्षा में सॉल्वर उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने सुभारती यूनिवर्सिटी के तीनों कर्मचारिय और चार अभ्यर्थी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं, सुभारती यूनिवर्सिटी में CSIR नकल कांड में 23 लोगों के खिलाफ STF ने एफआईआर भी दर्ज की।
इन 23 लोगों को एसटीएफ ने नकल कराने और धोखाधड़ी का आरोपी माना है। इनमें सॉल्वर गैंग के 3 सदस्य भी शामिल हैं, जिनका कनेक्शन दिल्ली और हरियाणा से है। खबर के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि 11 अभ्यर्थियों ने 25 जुलाई को और 4 अभ्यर्थियों ने 26 जुलाई को ऑनलाइन नकल की थी।

वहीं, दूसरे दिन की परीक्षा में बैठकर नकल रहे अभ्यर्थियों को एसटीएफ ने यूनिवर्सिटी से ही हिरासत में लिया था, जिन्हें जेल भेजा गया है। जेल जाने वालों में 3 लड़कियां भी हैं। उनके घरवालों ने सॉल्वर को पेपर सॉल्व कराने के लिए मोटी रकम दी थी। एक लड़का भी शामिल है। उसके घरवालो ने भी सॉल्वर को पैसे दिए थे। बाकी तीनों सुभारती विवि के कर्मचारी हैं।
खबर के मुताबिक, एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह को मिली खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने सुभारती यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट कंप्यूटर लैब में सीएसआईआर-नेट परीक्षा के दौरान छापेमारी की। छापेमारी में दो लैपटॉप, पांच सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू), दो बूटेबल पेनड्राइव, चार CSIR-NET परीक्षा पहचान पत्र, 3 फोन, 3 आधार कार्ड, दो पैन कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।
सुभारती यूनिवर्सिटी के 3 कर्मचारी हुए अरेस्ट
पकड़े गए लोगों में मेरठ में सुभारती यूनिवर्सिटी के आईटी मैनेजर अरुण शर्मा, कंप्यूटर लैब असिस्टेंट विनीत कुमार और ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी एनएसईआईटी के सर्वर ऑपरेटर अंकुर सैनी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए चार अभ्यर्थी की पहचान अंकित, तमन्ना, मोनिका और ज्योति के रूप में हुई है, जो सभी हरियाणा के रहने वाले हैं।
अरुण शर्मा ने अपने कमरे लगाया हुआ था एक्स्ट्रा एडमिन कंप्यूटर
जांच में पता चला है कि यूनिवर्सिटी के आईटी मैनेजर अरुण शर्मा ने अपने कमरे में कंप्यूटर लगाया हुआ था। इस कंप्यूटर को एनएसईआईटी कंपनी के सर्वर ऑपरेटर अंकुर सैनी और लैब सहायक विनीत कुमार की सहायता लोकल एरिया नेटवर्क के जरिए एक्स्ट्रा एडमिन कंप्यूटर तक पहुंच प्राप्त थी।












Click it and Unblock the Notifications