UP News: प्रेमी के साथ आइसक्रीम खा रही थी पत्नी, देखकर भड़क गया पति, उठाया ऐसा कदम, लोग रह गए हैरान
UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के सदर थाना क्षेत्र से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। मेरठ में एक महिला अपने प्रेमी के साथ आइसक्रीम खा रही थी। इसी दौरान उसका पति वहां पहुच गया। दूसरे शख्स के साथ पत्नी को देखकर वह आग बबूला हो गया।
पति ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद वह किसी तरह छूटा और वहां से जान बचाते हुए भाग निकला। हालांकि इस दौरान वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला मेरठ जनपद के सदर थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले की रहने वाली एक महिला रिश्तेदार के घर जाने का बहाना बनाकर अपने घर से निकली। पति को शक था कि वह किसी दूसरे से मिलने जा रही है।
उसके बाद पति ने भी उसका पीछा कर लिया। पीछा करते हुए पति रोहटा रोड पर पहुंचा। वहां पर बाइक सवार एक युवक पहले से ही खड़ा था। पत्नी उस युवक के पास पहुंची और उससे बात करने लगी। यह सब देख पति को गुस्सा आ गया।
उसके बाद पत्नी और उसका प्रेमी साथ में आइसक्रीम खाने लगे। इसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा और प्रेमी को पकड़कर पीटने लगा। यह मामला देखकर वहां मौजूद और आसपास से गुजर रहे लोग हैरान रह गए। पहले तो लोगों ने मना किया लेकिन जब पूरा मामला समझ में आया तो लोग पीछे हट गए। हालांकि मौका मिलते ही महिला का प्रेमी वहां से फरार हो गया। वहीं इस बारे में किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications