UP News: एक ही शख्स के साथ रहने पर अड़ी दो बहनें, छोटी बहन है प्रेग्नेंट, हैरान कर देगा पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मेरठ जनपद में बड़ी बहन को अपनी छोटी बहन के पति से प्यार हो गया और अब वह उसके साथ ही रहना चाहती है। वही छोटी बहन प्रेग्नेंट है और वह भी अपने पति को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती है।

मामला पुलिस तक पहुंचा उसके बाद भी इसका हल नहीं निकल पाया। बड़ी बहन जहां अपनी छोटी बहन के पति के साथ शादी करना चाहती है वहीं गर्भवती छोटी बहन का कहना है कि यदि उसकी बड़ी बहन उसके पति के साथ शादी करती है तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी। सोमवार देर शाम से लेकर रात तक थाने में पंचायत चलती रही।

up-news-two-sisters-adamant-on-living-with-the-same-person-in-meerut

दरअसल यह पूरा मामला मेरठ जनपद के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। बताया जा रहा है कि इलाके की रहने वाली एक युवती तीन दिन पहले अपनी छोटी बहन के पति के साथ फरार हो गई थी। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई तो सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस जब दोनों को लेकर थाने पहुंची तो इसकी जानकारी छोटी बहन को लग गई। वहां पहुंचने के बाद बड़ी बहन द्वारा बताया गया कि अब वह अपने जीजा के साथ ही शादी करके रहना चाहती है। इतना बात सुनते ही छोटी बहन आग बबूला हो गई और जहर की पुड़िया निकाल कर आत्महत्या करने की बात कहने लगी।

मामले में देर तक पंचायत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। पुलिस और परिवार वाले काफी समझे लेकिन बात नहीं बनी उसके बाद पुलिस ने बड़ी बहन को परिजनों की सुपुर्दगी में वापस भेज दिया जबकि युवक को हिरासत में लिया गया है। यह भी बताया गया कि छोटी बहन के साथ भाग कर युवक ने शादी की थी।

शादी के बाद उसे एक साल की एक बेटी भी है तथा उसकी पत्नी गर्भवती भी है। इसी बीच पत्नी की बड़ी बहन से उसकी मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे और फरार हो गए। दोनों के गायब होने के बाद परिजनों द्वारा शिकायत की गई तो सोमवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+