UP News: बदमाशों ने दरोगा के सीने में मारी गोली, हालत गंभीर, GPS ट्रैकर से 10 किलोमीटर तक किया पीछा
UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार देर रात बदमाशों ने एक सब इंस्पेक्टर के सीने में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दरोगा को गाजियाबाद मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बदमाशों द्वारा दरोगा को गोली मारने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।
अस्पताल में भर्ती दरोगा की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑपरेशन थिएटर में उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक रक्तस्राव होने के चलते ब्लड की आवश्यकता है। मंगलवार सुबह तक दरोगा के हालात में सुधार नहीं हुई है।

यह पूरा मामला मेरठ जनपद के कंकर खेड़ा थाने के हाईवे चौकी की है। बताया जा रहा है कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के र गार्डन मंडप के बाहर से सोमवार देर रात बदमाशों ने बुलंदशहर के खुर्जा निवासी सोनू सैनी नामक एक युवक की कार को लूट लिया था।
पीड़ित सोनू सैनी द्वारा पुलिस से शिकायत की गई कि रात में वह अपनी कार में सो रहा था। इसी दौरान वहां बदमाश पहुंचे और कार का शीशा खुलवाने के बाद उसे असलहा सटा दिए। उसके बाद सोनू के रुपए, मोबाइल और उसकी कार को लूट कर फरार हो गए।
बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के बाद सोनू सैनी ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद जीपीएस ट्रैकर के आधार पर चौकी प्रभारी मुनेश ने बदमाशों का पीछा कर लिया। बताया जा रहा है की चौकी प्रभारी ने करीब 10 किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया।
इस दौरान बदमाशों को ओवरटेक कर चौकी प्रभारी ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने दरोगा को गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए वहां साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस बुलाकर चौकी प्रभारी को अस्पताल में भर्ती कराया, वहां गंभीर स्थिति देखते हुए हायर हॉस्पिटल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मुनेश आगरा जनपद के रहने वाले हैं और उनकी तैनाती मेरठ जनपद में हुई थी। पत्नी और बच्चों के साथ हुए गाजियाबाद में रहते थे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाड़ द्वारा बताया गया कि जीपीएस के आधार पर चौकी प्रभारी ने बदमाशों का पीछा किया था। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली चौकी प्रभारी को लगी है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications