UP News: मेरठ में हॉकी के जादूगर के नाम से बन रहा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttar Pradesh News: योगी सरकार प्रदेश की विरासत को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से जुड़ी स्मृतियों को भी संजोने का काम किया है। सीएम योगी ने अपने सात साल के कार्यकाल में इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में झांसी में दद्दा की स्मृतियों से जुड़े 'हीरोज ग्राउंड' को झांसी विकास प्राधिकरण ने उच्चीकृत करते हुए यहां सुविधाओं का विस्तार किया है और इसको नया लुक देने का काम किया।

वहीं, झांसी स्मार्ट सिटी ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क में ध्यानचंद म्यूजियम का निर्माण कर यहां दद्दा के जीवन की यादगार कहानियों को अनूठे अंदाज में प्रदर्शित किया है। विगत वर्ष सीएम योगी ने स्वयं इसका लोकार्पण किया था। इसके अलावा, योगी सरकार मेरठ में दद्दा के नाम पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का भी निर्माण करा रही है, जो महान खेल विभूति 'दद्दा' को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

cm

*ध्यानचंद की याद दिलाता है हीरोज ग्राउंड*
मेजर ध्यानचंद के आवास के निकट स्थित हीरोज ग्राउंड दद्दा के खेल जीवन के शुरुआती दिनों से जुड़ा रहा है और इस ग्राउंड पर उन्होंने खुद अभ्यास करने के साथ ही बहुत सारे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया। इसी ग्राउंड के एक हिस्से में दद्दा की समाधि स्थित है। झांसी विकास प्राधिकरण ने इस ग्राउंड के चारों ओर बाउंड्री वाल, लाइटिंग, ट्रैक निर्माण और घास लगवाने का काम किया। इसके एक हिस्से में मेजर ध्यानचंद की स्मृति में संग्रहालय का निर्माण कराया गया है। ग्राउंड की दीवारों पर मेजर ध्यानचंद से जुड़ी आकर्षक पेंटिंग्स बनाई गई हैं। मेजर ध्यानचंद के प्रशंसक झांसी में इस ग्राउंड का अवलोकन करने जरूर आते हैं।

*मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस है मेजर ध्यानचंद म्यूजियम*
झांसी स्मार्ट सिटी ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मेजर ध्यानचंद म्यूजियम का निर्माण कराया है, जिसका लोकार्पण 29 अगस्त, 2023 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। मेजर ध्यानचंद संग्रहालय विश्व का दूसरा और एशिया का पहला हॉकी संग्रहालय है, जो मेजर ध्यानचंद को समर्पित है। इस संग्रहालय में मेजर ध्यानचंद के द्वारा जीते गए ओलंपिक पदकों के साथ ही हॉकी से जुड़ी उनकी निजी वस्तुओं को भी प्रदर्शित किया गया है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले की मदद से मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व और खेल जीवन को प्रदर्शित किया गया है। मॉडर्न टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के कारण यह संग्रहालय झांसी में पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया के हॉकी फैंस यहां मेजर ध्यानचंद को जानने के लिए यहां आते हैं। इसी संग्रहालय के पास सीएम योगी ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का भी अनावरण किया था।

*दद्दा के नाम पर मेरठ में खेल विश्वविद्यालय*
उत्तर प्रदेश सरकार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण करा रही है। यहां खिलाड़ियों को सभी प्रकार के खेलों की सुविधा और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस विश्वविद्यालय के तैयार हो जाने के बाद इसमें 540 पुरुष और 540 महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी। यही नहीं, खेलों से जुड़े अनेक पाठ्यक्रम में यहां पढ़ाई कराई जाएगी। इसके माध्यम से सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि खेलों से जुड़े अन्य कोर्सेज का भी संचालन होगा, जिससे छात्र खेलों में अपना करियर संवार सकेंगे। योगी सरकार इसे जल्द से जल्द तैयार कर इसका संचालन शुरू करने की तैयारी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+