उत्तर प्रदेश के इस शहर में दिखा सीएम योगी के सख्त निर्देशों का असर, सड़कों पर पहली बार नहीं हुआ यह काम
Meerut News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सीएम योगी के सख्त निर्देशों का असर देखने को मिला है। पुलिस और प्रशासन की मेहनत रंग लाई है। बकरीद के अवसर पर ऐसा पहली बार हुआ है जब सड़को पर नमाज अदा की गई है।
इस बार नमाज सड़कों पर नहीं बल्कि ईदगाह और बड़े मैदान में हुई। मेरठ पुलिस के लिए सड़क पर नमाज रोकना चुनौती भरा था। इसके लिए पुलिस और मुस्लिम धर्मगुरुओं के बीच कई बार विवाद की भी स्थित बन गई थी।

UP News: बदमाशों ने व्यापारी को रास्ते में रोका और कार से ऐसे उड़ा दिए एक करोड़ के हीरे, पुलिस कर रही तलाश
ईदगाह ग्राउंड में उतने ही लोग को एंट्री मिली जितनी जगह थी। सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। बाकायदा ईदगाह के चारों ओर सुरक्षा का कड़ा घेरा बनाया गया। वहीं ड्रोन से पूरी नमाज की निगरानी की गई। अराजक तत्वों को पहले ही चिन्हित करके हटा दिया गया था, ताकि नमाज सकुशल संपन्न हो सके।
आज पूरे देश में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पूरी तरह अलर्ट है। डीजीपी ने गोवंशो के वध पर पूरी तरह नजर रखने का निर्देश दिया है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications