UP News: बदमाशों ने व्यापारी को रास्ते में रोका और कार से ऐसे उड़ा दिए एक करोड़ के हीरे, पुलिस कर रही तलाश
Agra News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां हीरा व्यापारी के एक करोड़ के हीरे बदमाशों ने उड़ा दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, आगरा के मदिया कटरा चौराहे पर रात 8.30 बजे नीरज डेरी के पास यह घटना हुई। बाग फरजाना निवासी नितिन मेहरोत्रा संजय प्लेस में प्रकाश डायमंड कारपोरेशन के नाम से फार्म में पार्टनर हैं। शनिवार को वह फिजियोथेरेपी सेंटर से जयपुर हाउस चले गए। वहां उनकी ससुराल है। क्रेटा कार से वह चलते थे। उसमें एक बैग में हीरे, सोने के आभूषण थे। 90 हजार रुपए नकद थे। हीरों की कीमत एक करोड़ से अधिक थी। रात को करीब 8.30 बजे वह जयपुर हाउस से लोहामंडी होते हुए कार से देहली गेट बाग फरजाना की तरफ लौट रहे थे।

रास्ते में मदिया कटरा चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने नीरज डेरी पर दो बदमाशों ने उन्हें झांसा देकर रोक लिया। उनकी कार का शीशा हल्का खुला था। पीछे से आए बदमाश ने कार से बैग निकाल लिया। बैग नहीं दिखाई देने पर उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications