Meerut: हार से बौखलाया बसपा प्रत्याशी! भाजपा पार्षद को जड़ा थप्पड़, वीडियो हो गया वायरल

मेरठ के वार्ड नंबर-41 के लिए जैसे ही वोटों की गिनती पूरी हुई तो भाजपा के खेमे में जश्न शुरू हो गया। लेकिन यह जश्न ज्यादा देर चला नहीं क्योंकि बसपा प्रत्याशी को हार बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को थप्पड़ ज

up nagar nikay chunav Meerut BSP candidate upset by defeat slapped BJP councilor video went viral

उत्तर प्रदेश में 13 मई को निकाय चुनाव का जैसे ही रिजल्ट आया, कई प्रत्याशियों के खेमे में मिठाइयां बट गई तो कहीं मायूसी छा गई। जहां एक तरफ मेरठ में मेयर पद पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया तो वहीं पार्षद पद की सीटों पर भी भाजपा का पलड़ा भारी रहा। वहीं, मेरठ के वार्ड 41 से भी भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की। इसी जीत का जश्न मनाने के बाद जब वह हारे हुए बसपा प्रत्याशी से गले मिलने पहुंचे तो बसपा प्रत्याशी ने उनके थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने बसपा प्रत्याशी की जमकर पिटाई कर डाली।

Recommended Video

    Meerut: हार से बौखलाया बसपा प्रत्याशी! भाजपा पार्षद को जड़ा थप्पड़, वीडियो हो गया वायरल
    up nagar nikay chunav Meerut BSP candidate upset by defeat slapped BJP councilor video went viral

    बसपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को जड़ा थप्पड़
    बता दें कि मेरठ के वार्ड 41 से भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की। जीत हासिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी सतीश प्रजापति ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर जश्न मनाया। इसी बीच वह हारे हुए बसपा प्रत्याशी सुशील कुमार पाल से गले मिलने पहुंचे। वहीं, बसपा प्रत्याशी ने गले मिलने के बाद सतीश प्रजापति के मुंह पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसी बात से गुस्साए भाजपा कर्यकर्ताओं ने बसपा प्रत्याशी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। जिससे हंगामा हो गया और फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+