'BJP को सजा दो, चुनाव में हार सुनिश्चित करो...', मेरठ में किसानों से बोले राकेश टिकैत

मेरठ, 7 फरवरी: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता राकेश टिकैत ने आगामी यूपी चुनाव में जनता से बीजेपी को सजा देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जनता वोट मांगने वाले नेताओं, विधायको और सांसदों से सवाल करे। आंदोलन में शहीद हुए किसानों के लिए उनसे 5 मिनट का मौन रखवाया जाए। किसान, मजदूर और दुकानदार बीजेपी को सजा दे। किसान मोर्चा के लोग घर घर जाएंगे।

UP elections 2022 SKM rakesh tikait said to farmers Punish BJP ensure poll defeat

टिकैत का बीजेपी पर निशाना, बोले- ये लोग बलि देने वाले पुजारी हैं

Recommended Video

    PunjabElection2022: BJP में शामिल हुईं एक्ट्रेस माही गिल | Actress Mahi Gill | वनइंडिया हिंदी

    राकेश टिकैत ने कहा, पश्चिम में हिन्दू-मुस्लिम मैच खेलने की साजिश की जा रही है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ये लोग (बीजेपी के लोग) दिखते तो पुजारी जैसे हैं, लेकिन बलि देने वाले पुजारी हैं। उन्होंने कहा कि काफी दिन से एक बिरादरी के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। इस दौरान जब राकेश टिकैत से सवाल किया गया कि बीजेपी को वोट नहीं दे तो किस पार्टी को वोट दे, इसपर टिकैत ने कहा कि किसे वोट देना है ये बताना हमारा काम नहीं है।

    किसान नेता ने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी सरकार से है। जाट किसे वोट कर रहा है ये हमें नहीं पता, ना हम जाट मंच चलाते हैं। टिकैत ने कहा कि एक जाति विशेष को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। हिन्दू मुस्लिम मैच करने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग जो बयानबाजी कर रहे हैं वो चलेगा नहीं। पुराने मॉडल पर कार्य किया जा रहा है।राकेश टिकैत ने सीएम योगी की भाषा को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी मर्यादा में रहें। ये चलते फिरते लोगों की भाषा है। वे अपने विकास की बात करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+