मूछों की दीवानगी ऐसी कि पिछले 11 साल से नहीं लगाई कैंची, जानें मेरठ के नवनीत को कैसे हुआ इतना प्यार

मूछों की दीवानगी ऐसी कि पिछले 11 साल से नहीं लगाई कैंची, जानें मेरठ के नवनीत को कैसे हुआ इतना प्यार

मेरठ, 23 जून: 1984 में अमिताभ बच्चन की फिल्म आई थी शराबी। इस फिल्म का एक बड़ा ही फेमस डायलॉग तो आप सभी को याद ही होगा। अगर नहीं याद आ रहा है तो हम आपको बता देते है वो डायलॉग था 'मूंछे हो तो नत्थूलाल जैसी, वरना ना हो।' लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में यह डायलॉग कुछ अलग है। यहां लोग कहते हैं कि 'मूंछें हों तो नवनीत शर्मा जैसी हो, वरना ना हो'। दरअसल, मेरठ जिले के मवाना इलाके के रहने वाले नवनीत पिछले 11 साल से अपनी मूछों को बढ़ा रहे हैं कि अब उनकी मूछे करीब 6 फीट लंबी हो गई हैं।

Unique hobby: Navneet Sharma of Meerut did not cut his mustache for the last 11 years

मूछों को लेकर खास दीवानगी हैं नवनीत शर्मा में
नवनीत शर्मा मेरठ जिले मवाना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और पेशे से फोटोग्राफर है। नवनीत बताते हैं कि उन्हें यह शौक 2011 में लगा। तभी से वह (नवनीत शर्मा) अपनी मूछों को लेकर इतने दीवाने है कि वो पिछले 11 सालों से अपनी मूछों को बढ़ा रहे हैं। नवनीत की मानें तो वह अपनी मूछों को आन बान शान समझते हैं। नवनीत की मानें तो लड़कियों ने शादी के लिए कई बार मूछे कटवाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मूंछें नहीं कटाई।

जानें कैसे हुआ नवनीत को अपनी मूछों से प्यार
नवनीत शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा की 17 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। तभी से अपनी एक बेटी मानसी व एक बेटा आकाश के साथ पत्नी के बगैर अकेला महसूस कर रहे थे। तभी से नवनीत शर्मा को अपनी मूछों से प्यार हो गया। नवनीत शर्मा का कहना है कि यह जीने का मकसद देता है और दुनिया में पहचान भी। बता दें कि नवनीत शर्मा ने छह फीट लंबी मूछों को मेनटेन करने में कड़ी मेहनत की है। मूछों की देखभाल के लिए उन्हें रोजाना घंटों लग जाते हैं।

नवनीत शर्मा मूछों की करते हैं खास देखभाल
नवनीत की मानें तो वह अपनी मूंछो की भी खास देखभाल करत है। रोजाना सुबह नवनीत अपनी मूछों पर सरसों का तेल लगाते हैं और धोने के लिए रीठे का प्रयोग करते हैं। नवनीत सिर के बाल हमेशा मुंडाकर रखते हैं ताकि मूंछों पर पूरा ध्यान दिया जा सके। नवनीत की मानें तो मूछों का प्रदर्शन कर प्रदेश के अलग अलग ज़िलों में कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं। तो वहीं, इलाके के लोग नवनीत को अब मूंछ किंग कहने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+