मेरठ: धरती पर एक साथ आए जुड़वां भाई, कोरोना के चलते एक ही साथ हो गए दोनों विदा
मेरठ, मई 18: कोरोना वायरस संक्रमण के चलते परिवार के परिवार उजड़ रहे हैं। बच्चे अनाथ हो रहे हैं तो वहीं, मां-बाप भी अपने बच्चों को खो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है। यहां दो जुडवां भाई का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया। बता दें कि 23 अप्रैल, 1997 दोनों भाई इस धरती पर एक साथ आए, उन दोनों को 24 साल की उम्र में इस कोरोना महामारी में एक साथ निधन हो गया।

मेरठ जिले के रहने वाले ग्रेगरी रेमंड राफेल ने बताया कि 23 अप्रैल, 1997 को उनके घर दो जुड़वां बेटों का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने दोनों बेटों का नाम रखा जोफ्रेड वर्गीज ग्रेगरी और राल्फ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी। बताया कि उनके दोनों बेटे इंजीनियर थे और इसी 23 अप्रैल को दोनों ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया था। लेकिन किसे मालूम था कि ये जन्मदिन उन दोनों का आखिरी जन्मदिन होगा। ग्रेगरी रेमंड राफेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 24 अप्रैल को दोनों की तबीयत खराब हो गई। दोनों को तेज बुखार आ गया था।
दोनों बेटों का घर पर ही इलाज कर रहे थे पिता
मेरठ में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से उनके घर के इलाके में कंटेनमेंट जोन बना हुआ था। इसी वजह से रेमंड अपने दोनों बेटों का घर पर ही इलाज कर रहे थे। उन्हे लगा था कि दोनों का बुखार ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 13 और 14 मई को दोनों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। बताया कि जब दोनों बेटों का ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे जाने लगा तो डॉक्टर्स ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने के कहा था। 1 मई को रेमंड ने अपने बेटों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया।
कोरोना नेगेटिव आई थी दोनों की रिपोर्ट
बताया कि दोनों की पहली कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन कुछ भी दिनों के बाद उनकी दूसरी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। डॉक्टर दोनों को कोरोना वॉर्ड से नॉर्मल आईसीयू में शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे। 13 अप्रैल को उन्हें पता चला कि उनके बेटे जोफ्रेड की मौत हो गई है, जिसके बाद उन्होंने अपने दूसरे बेटे को दिल्ली के अस्पताल में जाने की बात की लेकिन 14 मई को उसने भी दम तोड़ दिया।
माता-पिता पढ़ाते हैं सेंट थॉमस स्कूल में
ग्रेगरी रेमंड ने बताया कि वो और उनकी पत्नी सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ाते हैं। उनके दोनों बेटों ने बी-टेक की पढ़ाई की, जिसके बाद अच्छी कंपनियों में दोनों की नौकरी लग गई। दोनों बेटों के जन्म में सिर्फ तीन मिनट का अंतर था, जिनमें राल्फ्रेड छोटा भाई था। लेकिन अब कोरोना महामारी ने दोनों जुड़वा भाइयों को परिवार से छीन लिया है।












Click it and Unblock the Notifications