मेरठ: गारमेंट्स के शोरूम में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने एक रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम को निशाना बनाया। पड़ोसी की छत से सीढ़ी लगाकर शोरूम में दाखिल हुए बदमाश लगभग एक लाख के कैश और लाखों के माल पर हाथ साफ कर गए। सुबह घटना की जानकारी के बाद शोरूम संचालकों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। उधर, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

theft from garments showroom thief caught on cctv camera

शोरूम खोला तो अस्त व्यस्त पड़ा था सामान

दरअसल, शास्त्री नगर निवासी आशु खरबंदा का एच ब्लॉक में खरबंदा गारमेंट्स और जयश्री साड़ी का शोरूम है। आशु के मुताबिक शुक्रवार सुबह उन्होंने शोरूम खोला तो अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त था। इसी के साथ गल्ले का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखा लगभग एक लाख का कैश गायब था। घटना के बाद शोरूम संचालक और स्टाफ में हड़कंप मच गया। आशु ने बताया कि बदमाश उनके शोरूम के पीछे स्थित एक दुकान की छत पर रखी लोहे की सीढ़ी के रास्ते उनके शोरूम के सेकेंड फ्लोर पर पहुंचे। इसके बाद वहां खिड़की का जंगला उखाड़ कर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

शोरूम संचालक ने शोरूम में लगी सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें रात करीब पौने दो बजे दो बदमाश शोरूम में दाखिल होते दिखाई दिए। बदमाश लगभग दो घंटे शोरूम में रहे और पूरे इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+