आधी रात में बेटे ने मां के सीने में दागी गोली, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक ने अपनी मां को सिर्फ इस वजह से मार डाला क्योंकि वह अपने विरोधियों को फंसाना चाहता था। युवक ने वारदात को अंजाम तब दिया जब आधी रात में उसकी मां चारपाई पर सो रही थी। युवक ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने महज 10 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

son murdered his mother in meerut

आधी रात में मां को मारी गोली

एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि गुरुवार की तड़के हस्तिनापुर के किशोरपुर गांव निवासी विशाल नाम के युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके अपनी मां बबली की हत्या की सूचना दी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को विशाल ने बताया कि रात करीब साढ़े तीन बजे तीन युवकों ने आंगन में चारपाई पर सो रही बबली की गोली मारकर हत्या कर दी। विशाल ने गांव के रहने वाले तीन युवकों पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस की जांच में सामने आया कि विशाल वर्ष 2018 में प्रॉपर्टी विवाद में हुई एक हत्या के मामले में जेल गया था। हत्या की इस घटना में शामिल उसका एक साथी मास्टर फिलहाल जेल में ही है। जिन आरोपियों पर विशाल द्वारा अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया जा रहा था, वह तीनों विपक्षी पार्टी के थे।

गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हत्यारा बेटा

एसपी देहात ने बताया कि विशाल से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई उगल दी। दरअसल, विशाल ने अपने ऊपर चल रहे हत्या के मामले में दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए खुद ही अपनी मां की हत्या की थी। जिससे दूसरे पक्ष पर दबाव बनाकर हत्या के इस मामले में समझौता किया जा सके। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसकी मां के कत्ल में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+