एक फीट जमीन के लिए खूनी संघर्ष, बेटे ने पीट-पीटकर बाप को उतारा मौत के घाट
Recommended Video

मेरठ। यूपी के मेरठ में एक बेटे एक फीट जमीन को लेकर बाप की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में तीन लोगो को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक फीट जमीन के लिए बवाल
दरअसल, मामला शाहजहांपुर के अहेरियान मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले इतवारी के चार बेटे शामी, रामकुमार, राजेन्द्र और राकेश हैं। राजेन्द्र दिल्ली में फूल का काम करता है, जबकि बाकी शाहजहांपुर में रहकर बागवानी और भूंस बेचने का काम करते हैं। बुधवार रात लगभग 9 बजे श्याम सिंह उर्फ शामी ने अपने पिता और छोटे भाई से बंटवारे में एक फीट जगह कम मिलने की बात कही।

बड़े बेटे ने पिता के सिर पर मारी लाठी
मामूली कहासुनी के दौरान मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और दोनों पक्षो में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें एक महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आरोप है कि इसी दौरान बड़े बेटे ने बाप इतवारी के सिर में लाठी-डंडो व ईंट से हमला कर दिया। हमले में इतवारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

हिरासत में तीन आरोपी
परिजन आनन-फानन में घायल को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े, लेकिन अस्पताल ले जाते समय इतवारी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications