दूल्हे के सा​थ ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिखे सपा नेता, वीडियो वायरल

मेरठ। प्रदेश की भाजपा सरकार जहां हर्ष फायरिंग रोकने के लिए लगातार यूपी पुलिस के पेंच कस रही है। वहीं, भाजपा की सरकार में सपा नेताओं के दिलों में पुलिस और कोर्ट के आदेश का कोई खौफ दिखाई नहीं दे रहा है। ताजा मामला जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक मंडप में अपने बेटे की शादी में सपा सरकार में एससीएसटी प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष रहे मुकेश सिद्धार्थ ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी इस मामले में कार्रवाई का दावा कर रहे हैं।

दबंगई के लिए चर्चा में रहे हैं सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ

दबंगई के लिए चर्चा में रहे हैं सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ

बता दें सपा सरकार के दौरान मुकेश सिद्धार्थ एससीएसटी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रहे हैं। सपा सरकार में भी मुकेश सिद्धार्थ अपनी दबंगई के लिए अक्सर चर्चाओं में रहे हैं। प्रदेश से सपा सरकार को रुखसत हुए भले ही तीन साल से अधिक समय बीत गया हो, लेकिन सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ अब तक सत्ता की हनक नहीं छोड़ पा रहे हैं। सपा नेता की दबंगई की पोल खोलता एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो 15 दिन पहले लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित एक मंडप में आयोजित सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ के बेटे की शादी के दौरान बनाए जाने का दावा किया जा रहा है।

Recommended Video

    दूल्हे के सा​थ ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिखे सपा नेता, वीडियो वायरल
    दूल्हे के बगल में खड़े होकर फायरिंग करते नजर आ रहे सपा नेता

    दूल्हे के बगल में खड़े होकर फायरिंग करते नजर आ रहे सपा नेता

    लगभग 15 सेकेंड के दो वीडियो में जहां सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ मंच पर चढ़े दूल्हे के बगल में खड़े होकर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, फायरिंग के इस शौक से दूल्हा भी अछूता नहीं है। दूल्हे राजा भी कभी पिस्टल तो कभी बंदूक से फायरिंग करते हुए नजर आ रहे। मंच के आसपास जमा युवाओं की भीड़ हर्ष फायरिंग के इस दृश्य को बड़ी खुशी के साथ अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर रही है।

    एसएसपी ने कहा- कड़ी कार्रवाई की जाएगी

    एसएसपी ने कहा- कड़ी कार्रवाई की जाएगी

    हर्ष फायरिंग के यह दोनों वीडियो वायरल हो गए, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि इस मामले में लालकुर्ती पुलिस ने अपनी तरफ से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+