अखिलेश मिलाते हैं अमरूद वाले से हाथ तो सपा नेता करते हैं गला रेतकर हत्या

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भरसक इस कोशिश में जुटे रहते हैं कि उनकी सरकार की छवि सुधरे लेकिन उनके नेता ही उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं।

akhilesh yadav

कुछ महीने पहले आपने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर देखी होगी जिसमें अखिलेश ने रास्ते में अपनी गाड़ी रोककर रास्ते में ठेले वाले से ना सिर्फ अमरूद खरीदा बल्कि उसे पैसा देने के बाद हाथ भी मिलाया। लेकिन दूसरी तरफ सपा नेता ने अमरूद वाले से
अमरूद के पैसे मांगने के बदले उसके गला रेत दिया।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ऐसा मामलाा सामने आया है जहां सरधना विधानसभा क्षेत्र के सपा उपाध्यक्ष अनीस कुरैशी ने एक अमरूद वाले का गला सिर्फ इसलिए रेत दिया क्योंकि उसने अमरूद देने पर नेताजी से पैसे मांग लिये।

तहसीन अहमद ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद सद्दाम अमरूद का ठेला लगाता है। 1 जनवरी को सुबह सपा नेता अपने चार साथियों के साथ आये और अमरूद खरीदा लेकिन पैसा मांगने पर उन लोगों ने उनके बेटे पर हमला कर दिया।

आरोपी अनीस कुरैशी ने मोहम्मद सद्दाम का गला धारदार हथियार से रेत दिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

आरोपी अनीस कुरैशी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं तहसीन अहमद ने बताया कम मामला दर्ज कराये जानने के बाद आरोपी सपा नेता हमारे घर आये और हमें धमकी दी कि शिकायत वापस ले लो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+