70 सालों से कांग्रेस अयोध्या मसले पर राजनीति कर रही थी, अगला टारगेट हम दो हमारे दो का है: साक्षी महाराज

मेरठ। अपने बयानों से विवादों में घिरे रहने वाले उन्नाव के सांसद और महामंडलेश्वर साक्षी महाराज मेरठ पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने 150 साल से अधिक पुराने अयोध्या भूमि विवाद को सुलझा दिया। साथ ही कहा कि अब हमारा राष्ट्र एकता के रास्ते पर चल रहा है, मंदिर और मस्जिद के मुद्दे बहुत छोटे रह गए हैं।

sakshi maharaj tells about next target after ayodhya verdict

कांग्रेस को घेरा

साक्षी महाराज ने रामलला भूमि के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुआ आरोप लगाया कि 70 साल तक इन्होंने देश में अयोध्या विवाद पर राज किया, इसे सुलझाने की कोशिश नहीं की, लेकिन देश की जनता अब समझ गई है की इस मुद्दे को 40 दिन में सुलझाया जा सकता था।

'हर धर्म के लिए दो बच्चों का कानून बने'

साक्षी महाराज ने शिया और सुन्नी मुस्लिम लोगों का भी दिल से अभिवादन करते हुए देश की जनता को नमन किया। साक्षी महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में हर धर्म के लिए दो बच्चों का कानून बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+