यूपी: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी संजीव पकौड़ी

मेरठ। डेढ़ लाख रुपए का इनामी बदमाश संजीव उर्फ पकौड़ी शनिवार रात सरूरपुर स्थित कक्केपुर के जंगल में मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस की मानें तो संजीव शनिवार को अपने तीन साथियों के साथ सरूरपुर गांव की प्रधान कविता की हत्या करने के लिए गांव में पहुंचा था। उसने कविता पर गोलियां चला दीं। कविता के सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की तो संजीव साथियों के साथ बाइक से जंगल की तरफ भाग निकला।

rewarded criminal sanjeev killed in police encounter at meerut

एसएसपी अजय साहनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सरूरपुर गांव की प्रधान कविता पर हमले की सूचना मिली थी। जिसके बाग पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए चेकिंग व घेराबंदी शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान सरूरपुर गांव से कक्केपुर रोड पर बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश नहीं रुके। पुलिस ने बदमाशों को चारों तरफ से घर लिया। अपने आपको चारों तरफ से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस और बदमशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली संजीव को लग गई। गोली लगने से संजीव घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ मारे गए बदमाश की पहचान संजीव उर्फ पकौड़ी के रुप में हुई है। बताया कि संजीव पर सरूरपुर थाना मेरठ से एक लाख, बागपत के छपरौली थाने से दोहरे हत्याकांड में 25 हजार, भोजपुर गाजियाबाद से 25 हजार का इनाम था।

एसएसपी ने बताया कि संजीव की पत्नी कविता ने अपने देवर परविंदर से शादी कर ली थी। साल 2015 में कविता ग्राम प्रधान बनी थी। साल 2017 में संजीव ने परविंदर की भी हत्या कर दी थी। उसके बाद से प्रधान कविता को भी जान का खतरा था। बताया जा रहा है कि संजीव प्रधान कविता की हत्या करने के लिए शनिवार को तीन साथियों के साथ गांव में पहुंचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+