'दरोगा बोले कि राजस्थान आने-जाने के लिए प्लेन का टिकट बुक करा दो तब कार्रवाई करूंगा'

Meerut News, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दरोगा ने पीड़ित महिला से राजस्थान आने-जाने के लिए प्लेन का टिकट मांगा है। दरअसल, देहली गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का विवाह राजस्थान के जयपुर में हुआ था। शादी के बाद से ही उसके ससुरालजन उसको प्रताड़ित करते थे। पीड़िता ने बताया कि उसका पति साउदी अरब में काम करता है, वह शादी के बाद से वहीं पर है। बता दें कि पीड़िता ने अपने पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था।

Police inspector demands of plane ticket from victim woman

जानकारी के अनुसार, मेरठ के देहली गेट निवासी एक महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। महिला ने देहली गेट थाने में अपने पति और ससुरालियों को नामजद करते हुए मुकदमा लिखवाया था। महिला अपने ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग कर रही थी। पीड़िता महिला का आरोप है कि देहली गेट थाने के एक दरोगा ने आरोपियों को पकड़ने जाने के लिए राजस्थान का टिकट मांगा था। महिला का आरोप है कि उसके ससुरालवासी शादी के बाद से ही उसको दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।

उसके परिजनों ने एक लाख का दहेज भी दे दिया, लेकिन इसके बाद भी उसके ससुरालवासी उसको प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला ने अरोप लगाया कि जिस दरोगा के पास उसका केस हैं उसने राजस्थान जाने के लिए उससे हवाई टिकट की मांग की। जब उसने टिकट दिलवाने में असमर्थता जताई तो दरोगा राजस्थान जाने में आनाकानी करने लगा। महिला मंगलवार को एसएसपी नितिन तिवारी से मिलने के लिए उनके कार्यालय पर पहुंची थी। वहां उपस्थित मीडिया को पीड़ित महिला ने अपनी बात बताई। महिला का कहना है कि उसकी सास-ससुर और उसकी ननद उनको मारपीटते हैं और प्रताड़ित करते हैं। उसका पति भी शादी के बाद से साउदी अरब से वापस नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:- मेरठ सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+