बहन के साथ गलत काम करने में नाकाम रहने पर मौसेरा भाई बना हैवान, शव को भी नहीं छोड़ा

बहन के साथ गलत काम करने में नाकाम रहने पर मौसेरा भाई बना हैवान, शव को भी नहीं छोड़ा

मेरठ, 18 नवंबर: बैंक्वेट हॉल के कमरा नं 02 में 15 नवंबर को एक युवती का शव बाथरूम में पड़ा मिला था। इस हत्याकांड का मेरठ पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मृतका के मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में मौसेरे भाई विशाल ने जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिसकर्मियों के साथ परिजनों की नजरे भी झुक गई। दरअसल, विशाल ने बताया कि वो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसके विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

Police caught cousin brother in shameful act

शव को बैंक्वेट हॉल के कमरा नं 02 छोड़कर विशाल वहां से बाहर आ गया। जब युवती के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे वो (हत्यारोपी) भी परिजनों के साथ ही मृतका को तलाश में लगा रहा। जिससे किसी को भी उसपर शक न हो। फिलहाल पुलिस ने विशाल गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये वारदात भावनपुर थाना क्षेत्र के रेड कारपेट बैंक्वेट हाल की है। बता दें कि मेडिकल थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी के रहने वाले एक व्यापारी के बेटे की शादी का कार्यक्रम सोमवार 15 नवंबर को गढ़ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में चल रहा था।

कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की भांजी अचानक से लापता हो गई। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी और खुद भी उसकी तलाश करते रहे। कुछ समय बात युवती का शव बैंक्वेट हाल के कमरा नम्बर 02 के बाथरूम में पड़ा मिला। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने क्राइम ब्रांच, सर्विलांस व फील्ड यूनिट को लगाया था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पूछताछ व निरीक्षण के आधार पर ज्ञात हुआ कि शादी में मृतक व उसका मौसेरा भाई विशाल गुप्ता करीब दो घंटे गायब रहे। मृतका को आखिरी बार भी विशाल के साथ देखा गया था।

एसएसपी ने बताया कि विशाल गुप्ता जब पूछताछ की गई तो प्रकाश में आया कि विशाल मृतका का मौसेरा भाई है। इसका मृतका के घर काफी आना जाना था। जिस कारण विशाल मृतका को पसंद करने लगा था। 15 नवंबर को दोनों शादी समारोह में आए हुए थे। विशाल मृतक को सेल्फी और फोटो खींचने के बहाने अकेले में साथ लेकर बैंक्वेट हाल के कमरा नम्बर 02 में आ गया। इसबीच मृतका वासरूम के लिए बाथरूम में गई तो विशाल भी पीछे से बाथरूम में घूस गया और मृतक के साथ रेप करने की कोशिश की।

इस दौरान मृतका ने जब उसका विरोध किया तो विशाल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद विशाल ने मृतक के शव के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कमरे से बाहर आया और कुछ देर बाद युवती को ढूंढ रही भीड़ में शामिल हो गया। पुलिस अधिकारियों की माने तो जिस कमरे में लड़की की लाश मिली, उसमें रवि बालियान नाम का एक सिपाही नशे की हालत में सोया हुआ था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी विशाल के साथ सिपाही रवि बालियान की जांच कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+