मेरठ: सोशल वर्कर से रेप कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक समाज सेविका के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ एक युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। महिला ने दावा किया कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई है। शनिवार को पीड़िता ने एसपी क्राइम से मामले की शिकायत की।

physical attack with social activist woman

जानकारी के अनुसार, मामला मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र का है। यहां समाजिक संस्था से जुड़ी 35 वर्षीय महिला ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक (अपराध) डॉ. बीपी अशोक से मामले के शिकायत की है। पीड़िता ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि युवक ने उससे कहा कि वह पार्षद का चुनाव लड़ना चाहता है, इसलिए वह अपनी जैसी सोशल वर्कर और सक्रिय महिलाओं को एकत्र कर उसके लिए प्रचार करे। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। आरोप है कि एक वर्ष पहले आरोपी खुद की ऊंची जान पहचान बताकर किसी पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला को अपने साथ लखनऊ ले गया। उसने महिला से होटल में जबरन रेप किया और अश्लील वीडियो भी बना ली।

रेप करने वाले ने साथी से बनवा लिया वीडियो
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने वीडियो डिलीट करने के बाहने बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद रेप किया। इस दौरान आरोपी ने अपने साथी से रेप का वीडियो बनवा लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी और कहा था कि अगर शिकायत की तो वह रेप के वीडियो को वायरल कर देगा। अतं में परेशान होकर पीड़िता कार्रवाई की मांग के साथ एसपी क्राइम से मिली।

क्या कहा पुलिस ने
पुलिस अधीक्षक (अपराध) डॉ. बीपी अशोक ने बताया कि आरोपी युवक से महिला के पूर्व में भी संबंध रहे हैं। फिलहाल उन्होंने पीड़िता की तहरीर के आधार संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल थाना पुलिस को घटना की जांच के आदेश दिए है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+