मेरठ: कुख्यात बदन सिंह बद्दो की कोठी पर चला बुलडोजर, पुलिस फोर्स रही मौजूद

Notorious Criminal Badan Singh Baddo Kothi Demolished In Meerut: मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो की कोठी पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया गया। इस दौरान एसपी सिटी, दो एसपी, सीओ व छह थानों के फोर्स मौजूद रही। बता दें, एमडीए की अध्यक्ष एवं कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने 18 जनवरी को कोठी को ढहाने का आदेश दिया था। एमडीए की टीम ने बुधवार को कोठी का मौका मुआयना कर ध्वस्तीकरण का ब्लू प्रिंट तैयार किया था, जिसके बाद आज सुबह 10 बजे दो एएसपी, छह थानों की फोर्स और पीएसी जवान टीपीनगर के पंजाबीपुरा पहुंचे और बद्दो की आलीशान कोठी को ध्‍वस्‍त कर दिया।

Recommended Video

    मेरठ: कुख्यात बदन सिंह बद्दो की कोठी पर चला बुलडोजर, पुलिस फोर्स रही मौजूद
    notorious criminal badan singh baddo kothi demolished in meerut

    टीपीनगर के पंजाबीपुरा निवासी ढाई लाख का इनामी कुख्‍यात बदन सिंह बद्दो ब्रह्मपुरी थाने के मुकुट महल स्थित होटल से 28 मार्च 2019 को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। बद्दो के सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बदन सिंह और उसके साथी डिपीन सूरी, पपीत बढ़ला पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है, जिसके तहत 14ए में पुलिस ने बदन सिंह बद्दो की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। उसके बाद बद्दो की अवैध कमाई से बनाई गई पंजाबीपुरा मकान नंबर आठ और नौ के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। 9 दिसंबर 2020 को कोठी के मालिकाना हक का दावा करने वाली बदन सिंह बद्दो की भाभी कुलदीप कौर भी कोई पेपर्स पेश नहीं कर पाई, जिसके बाद ही विकास प्राधिकरण ने बद्दो की कोठी को जमींदोज कराने के आदेश जारी किए गए थे। बद्दो 28 मार्च 2019 से फरार है। बद्दो की फरारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर है। इस पर हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब मांगा हुआ है।

    कुख्‍यात बदन सिंह बद्दो की फरारी के बाद पुलिस ने पहले कुर्की की कार्रवाई थी, अब कोठी को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुख्य गेट का कुछ हिस्सा तोड़कर बुलडोजर अंदर प्रवेश किया और कोठी तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मेरठ विकास प्राधिकरण ने डीएम और एसएसपी को पत्र जारी कर फोर्स मांगी थी। ब्रह्मपुरी सर्किल के तीनों थानों के अलावा पीएसी और आरएएफ को भी लगा दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+