मेरठ: समलैंगिक संबंधों के चलते हुई थी दो युवतियों की हत्या, नाले में पड़े मिले थे दोनों के शव
मेरठ: समलैंगिक संबंधों के चलते हुई थी दो युवतियों की हत्या, नाले में पड़े मिले थे दोनों के शव
मेरठ, 14 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां शुक्रवार (13 अगस्त) को सरधना थाना क्षेत्र के नानू-रतौली के जंगल के नाले में दो युवतियों के शव पड़ मिले थे। पुलिस ने दोनों शवों की पहचान नानू की रहने वाली अफसाना और दूसरी अफसाना के भाई शाहरुख की साली हिना के रूप में की है। बताया जा रहा है कि अफसाना के प्रेम संबंध नानू के रहने वाले गौरव त्यागी से थे। पुलिस ने गौरव समेत उसके कई साथियों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि अब अफसाना और हिना मैं आपस में समलैंगिक संबंध हो गए थे, जिसकी वजह से परिवार के लोगों ने अफसाना को गांव से अपनी रिश्तेदारी किठौर में रख दिया था। वहां से अफसाना और हिना एक साथ नोएडा में जाकर रहने लगी थी। दोनों वहां पर एक निजी कम्पनी में नौकरी कर रही थी। अफसाना इस समय गौरव त्यागी को ब्लैकमेल कर रही थी। अभी तक मिली जानकारी में सामने आ रहा है कि गौरव त्यागी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी है। पुलिस ने गौरव त्यागी को हिरासत में ले लिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस मामले का जल्द कर सकती है पर्दाफाश
हत्या में प्रयोग की गई कार भी पुलिस ने बरामद कर लिए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दोनों युवतियों की पहचान हो चुकी है दोनों की मिसिंग रिपोर्ट भी नोएडा के एक थाने में लिखी हुई पुलिस हत्या के सभी तथ्य की जानकारी जुटा रही है जल्दी से भी आरोपियों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है।
यह था पूरा मामला
शुक्रवार को सरधना में एक नाले में मिले शव से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पहचान में जुट गई। कई कालेज व जगह पर तलाशी की गई पर कोई खबर नहीं लगी। इतना ही नहीं दिल्ली देहरादून कनेक्शन भी तलाशा गया। शनिवार सुबह पुलिस ने नानू से एक को उठाया तो मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद युवतियों की पहचान परिजनों से कराई गई।












Click it and Unblock the Notifications