Meerut: 22 चक्के वाले ट्रक ने कार में मारी टक्कर, काफी दूर तक घसीटता रहा, बाल-बाल बचे 4 लोग, VIDEO
यह घटना कार और ट्रक चालक के बीच हुई कहासुनी के बाद हुई है। इसके बाद ट्रक आगे बढ़ गया और कार को कई मीटर तक घसीटता रहा। मेरठ पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार देर रात बड़ी वारदात सामने आई है। 22 पहियों वाले कंटेनर ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी और कुछ दूर तक घसीटता ले गया। ट्रक द्वारा कार को टक्कर दिए जाने का वीडियो वायरल हो गया है। गनीमत है कि कार में सवार चारों लोग समय रहते कूद गए और बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि यह घटना कार और ट्रक चालक के बीच हुई कहासुनी के बाद हुई है। इसके बाद ट्रक आगे बढ़ गया और कार को कई मीटर तक घसीटता रहा। मेरठ पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
बता दें कि यह घटना दो दिनों बाद हुई है, जब मेरठ में पिछले शनिवार की तड़के एक बग्घी (घोड़े से चलने वाली गाड़ी) से ट्रक की टक्कर में दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना शनिवार तड़के करीब 3:00 बजे हुई जब 5 लोग बग्घी से एक बारात से लौट रहे थे, जो एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई थी।
Recommended Video

मृतकों की पहचान सीताराम (45), तौफीक (20) और अहजाज (24) के रूप में हुई है, जबकि नावेद और रवि दुर्घटना में घायल हो गए थे। हादसे में गाड़ी खींच रहे घोड़े की भी मौत हो गई। एसएचओ ने कहा था कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। सीताराम के बेटे प्रदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता सहित पांच लोग बग्घी पर एक बारात से आ रहे थे, जो एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया।
यह भी पढ़ें- Mathura में एक ही नंबर से चल रहा था अर्टिगा कार और स्कूल बस का काम, प्रशासन को भी आया पसीना!












Click it and Unblock the Notifications