मेरठ में प्रधानमंत्री रखेंगे मेजर ध्यान चंद्र खेल विश्वविद्याल की आधारशिला, जानिए क्या है खासियत
मेरठ, 02 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के आगरा जाएंगे। पीएम मोदी यहां पर मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर तकरीबन एक बजे यहां पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मेजर ध्यान चंद यूनिवर्सिटी सरधाना के सालवा और कैली गांव में बनेगी, जिसपर तकरीबन 700 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इस विश्वविद्यालय का मुख्य केंद्र खेल की परंपरा को आगे बढ़ाना और देश के सभी हिस्सों में लोगों को विश्व स्तरीय सुविधा मुहैया कराना है। इस विश्वविद्यालय में आधुनिक खेल से जुड़ी तमाम सुविधाएं, जिसमे सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड, फुटबॉल ग्राउंड, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी मैदान, लॉन टेनिस कोर्ट, जिम हॉल, सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, मल्टीपर्पज हॉल, साइकिलिंग वेलोड्रोम उपलब्ध होगा। यहां पर शूटिंग, स्क्वॉश, जिमनास्टिक, वेटलिफ्टिंग, आर्चरी, कयाकिंग सहित अन्य सुविधाएं होगी। इस विश्वविद्यालय में 1080 खिलाड़ियों की ट्रेनिंग एक साथ हो सकेगी, जिसमे 540 महिलाएं और 540 पुरुष शामिल हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications