मेरठ: अवैध संबंध का पता चलने पर पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद का काटा गला

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पति ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित ने अपनी गर्दन चाकू से काट ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति ने पुलिस के सामने पूरी वारदात कुबूल ली। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अवैध संबंधों के शक में दिया वारदात को अंजाम

अवैध संबंधों के शक में दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, वारदात मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट इलाके के न्यू शानदार कॉलोनी की है। यहां अकरम (36) अपनी पत्नी तबस्सुम और 4 बच्चों के साथ रहता था। बता दें कि अकरम को शक था कि उसकी पत्नी का पड़ोसी इमरान के साथ अवैध संबंध है। जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। मंगलवार देर रात उसने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद अकरम ने अपने गले पर भी चाकू से वार कर लिए।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

लोगों की मानें तो बुधवार सुबह अकरम के घर से बच्चों के रोने की आवज सुनी। जिसके बाद कुछ लोग मकान में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में खून से लथपथ अकरम जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। उसकी गर्दन कटी हुई थी और पास ही एक चाकू भी पड़ा था। वहीं, उसकी पत्नी तबस्सुम का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अकरम को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

घटना के बाद एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तबस्सुम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसी इमरान को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पति का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+