Meerut: नशे की 2400 गोलियां सैंडल में छिपाकर कैदी से मिलने पहुंचा वकील, इस एक गलती से पकड़ा गया

Meerut: नशे की 2400 गोलियां सैंडल में छिपाकर कैदी से मिलने पहुंचा वकील, इस एक गलती से पकड़ा गया

Meerut News: मेरठ जिला जेल से चौंकाने वाली खबर सामने आईं है, जिस सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां एक अधिवक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो जिला जेल में कैदी से मिलाई के लिए पहुंचा था। पुलिस ने कथित अधिवक्ता के पास करीब 2400 नशे की गोलियां भी बरामद की है। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह की मानें तो अधिवक्ता ने नशे की गोलियां अपने सैंडल में छिपाकर रखी हुई थी। जिसे वो मिलाई के दौरान कैदी साजन उर्फ लुक्का को देने वाला था।

Meerut News

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, कथित अधिवक्ता अनुज गुप्ता 17 नवंबर को मेरठ जिला जेल में दोपहर तीन बजे कैदी से मिलने पहुंचे। इस दौरान जेल के तीनों गेटों पर चेकिंग भी हुई, जिसके बाद उनकी मुलाकात कैदी से कराई गई। बता दें कि जिस कैदी से मिलने अधिवक्ता अनुज गुप्ता पहुंचे थे, वो (साजन उर्फ लुक्का) शराब तस्करी के आरोप में जेल में बेद है। अधिवक्ता अनुज और शराब तस्कर साजन उर्फ लुक्का की काफी देर तक बातचीत हुई।

इस दौरान अधिवक्ता अनुज गुप्ता ने अपना सैंडल उतारकर कैदी साजन को दे दिए और कैदी की पुरानी चप्पल पहन ली। इस बीच वहां मौजूद जेल कर्मियों को कुछ शक हुआ और उसने सैंडल उतरवाकर चेक किए तो पता चला कि सैंडल के सोल में लगभग 24 सौ नशे की गोलियां छुपाई हुईं थी। नशे की गोलियां मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत ही अधिवक्ता अनुज गुप्ता को जेल कर्मियों ने पकड़ लिया और गेट पर बैठाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

एसपी सिटी मेरठ पीयूष सिंह ने बताया, एक व्यक्ति जेल में किसी कैदी से मिलने गया था। चेकिंग के दौरान उसके सैंडल से लगभग 2400 नशीली गोलियां बरामद हुई। मामले में विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है। अग्रीम कार्रवाई प्रचलित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+