Meerut: लड़की को जबरन Kiss करना युवक को पड़ा भारी, दांतों से काटकर अलग किया मनचले का होंठ
मेरठ जिले में एक लड़को जबरन Kiss करना और उसकी इज्जत पर हाथ डालना एक दरिंदे को भारी पड़ गया। लड़की ने अपने दांतों से दरिंदे युवक के होंठ काटकर उसको घायल कर दिया।

Meerut News: खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां एक शख्स को जबरन लड़की को Kiss करना और उसकी इज्जत पर हाथ डालना भारी पड़ गया। लड़की ने अपने दांतों से दरिंदे के होंठ काटकर उसको घायल कर दिया। इसके बाद लड़की ने आसपास खेतों में काम करे लोगों को शोर मचाकर बुला लिया। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल युवको इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है।
वहीं, पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के अझौता गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, पीड़ित लड़की शनिवार दोपहर काली नदीं के किनारे खेत में काम कर रही थी। उसे अकेला देख वहां से गुजर रहे युवक ने अश्ली हरकतें करनी शुरू कर दीं। इसके बाद युवक ने जबरन लड़की का चुंबन (Kiss) लेने की कोशिश करते हुए लड़की को दबोच लिया।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई भी की। लेकिन लड़की ने बहादुर दिखाते हुए युवक से भिड़ गई और उसका एक होंठ अपने दातों से काट लिया। होंठ कटने से युवक लहूलुहान हो गया और दर्द से चिल्लाने लगा। उधर, पीड़ित लड़की भी चिल्लाई और वहां आसपास के लोग आ गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
Recommended Video

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस गिरफ्त में आए युवक का नाम मोहित सैनी बताया जा रहा है और वो लावड गांव का रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने युवक का होंठ पैकेट में रखकर सील किया और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि युवक को पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications