Meerut: जाति का चला पता तो फार्म हाऊस संचालक ने बुकिंग की कैंसिल, 9 अप्रैल को होनी है शादी

मेरठ जिले में दलित परिवार होने की वजह से फार्म हाउस संचालक ने शादी की बुकिंग को रद्द कर दिया। तो वहीं, अब पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

Meerut News

Meerut News: बेहद हैरान करने वाली खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है, जिस सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां जाति का पता चलने पर एक मैरिज लॉज संचालक ने शादी की बुकिंग कैंसिल कर दी। शादी के लिए बुक किए फार्म हाऊस की बुकिंग कैंसिल होने की जैसे ही जानकारी वाल्मीकि (दलित) समाज को पता चली तो भड़क गए।

पीड़ित SSP ऑफिस पहुंच और फार्म हाऊस संचालक के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। यह मामला मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अलीपुर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नगर निगर में सफाई कर्मचारी जयदीप ने अपनी बहन पिंकी की शादी के लिए एक मंडप बुक किया था।

जयदीप ने बताया कि उनकी बहन की शादी 9 अप्रैल को होनी है, जिसके लिए उन्होंने हापुड़ रोड पर गोल्डन गार्डन फार्म हाऊस में हुई थी। इसके लिए जयदीप ने 10 रुपए एजवांस भी दिए थे। जयदीप ने बताया कि बुधवार की शाम उन्हें पास फार्म हाउस के मैनेजर रईस का फोन आया।

मैनेजर रईस ने बताया कि कथित तौर पर वाल्मीकि (दलित) होने की वजह से जयदीप की बुकिंग कैंसिल कर दी। मैनेजर की तरफ से कहा गया कि कई दूसरी जगह शादी की व्यवस्था कर लो। मैनेजर की बात सुकर जयदीप के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

जयदीप की मानें तो शादी में बेहद कम दिन बचे है ऐसे में हम दूसरे मंडल की व्यवस्था कैसे करेगे। इसके बाद जयदीप ने यह मुद्दा अपने समाज के लोगों के बीच रखा। जिसके बाद संदीप और जयदीप को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे।

Recommended Video

    मेरठ: यूट्यूब से सीखा सुरंग खोदना और खंगाल डालीं कई ज्वेलरी शॉप, बड़ा खुलासा

    उन्होंने उसी मंडप में पिंकी की शादी कराने की भी मांग रखी। इस मामले में बीजेपी नेता टीसी मनोठिया और वाल्मीकि समाज के नेता कैलाश चंदोला आरोप लगाते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज का उत्पीड़न जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि शादी के कार्ड बंट चुके हैं और सारी तैयारी हो चुकी हैं।

    लिहाजा वह हर हालत में उसी मैरिज लॉन में लड़की की शादी करेंगे। शिकायत पर एसएसपी ने मैरिज लॉन संचालक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+