मेरठ में बड़ा हादसा, जुमे की नमाज के दौरान गिरी मस्जिद की दीवार, दो की मौत, कई घायल
मेरठ, 23 जुलाई: यूपी के मेरठ में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में मस्जिद की दीवार गिर गई। हादसे में दो लोगों के मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, अहमदनगर की गली नंबर 9 में स्थित मोहम्मदी मस्जिद पर जुमे की नमाज अदा की जा रही थी। इस दौरान दूसरी मंजिल पर बनी दीवार नमाजियों पर गिर गई। करीब सात नमाजी दीवार के मलबे की चपेट में आ गए। घटना से मस्जिद में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
हादसे में इमरान पुत्र जब्बार की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को मेरठ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications