मेरठः पैंट में फंसा रखी थी पिस्टल, डांस करते वक्त दब गया ट्रिगर और प्राइवेट पार्ट में जा लगी गोली

मेरठ। तमाम कवायद के बावजूद प्रशासन जिले में होने वाली हर्ष फायरिंग की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। ताजा मामला जिले के ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है, जहां देर रात शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक गोली बाराती के प्राइवेट पार्ट में जा लगी। घटना के बाद बारातियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

meerut man injured due to firing during dance

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात तारा पुरी स्थित बीएस मंडप में महबूब की बेटी का निकाह था। बारात कोतवाली के बनियापाड़ा इलाके से आई थी। बताया जाता है एक तरफ जहां निकाह की रस्में अदा की जा रही थीं। वहीं दूसरी तरफ कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चली और दिल्ली निवासी अरशद के प्राइवेट पार्ट के ऊपर जा धंसी। लहूलुहान अरशद जमीन पर गिरा जिसे देखते ही बारातियों में हड़कंप मच गया।

घायल अरशद को आनन-फानन में केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। चर्चा है कि अरशद अंटी में तमंचा लगाकर डांस कर रहा था, इसी दौरान अचानक गोली चल गई। वहीं एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की बात कही है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में हाईकोर्ट द्वारा हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। मगर जिले में लगातार हर्ष फायरिंग के दौरान हो रही घटनाएं पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रही हैं।

यह भी पढ़ेंः व्यापारी की शिक्षिका बेटी मेरठ से लापता, परिजनों को शक- पाकिस्तान का युवक दुबई ले गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+