Meerut में मणिपुर जैसा कांड: कपड़ों की भीख मांगती रही निर्वस्त्र युवती, Video बनाते रहे दबंग
मणिपुर कांड के बाद जहां एक तरफ देश भर में महिला सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र से मणिपुर कांड जैसा ही एक शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मगर इस घटना के बाद मेरठ में भी महिला सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर की हैवानियत
दरअसल, मेरठ के किठौर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का गांव के रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि युवती का प्रेमी शादी का झांसा देकर दो साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। वहीं घटना वाले दिन युवती का प्रेमी उसे अपने साथ खेत में ले गया। जहां उसने अपने तीन दोस्तों को भी बुला लिया। आरोप है कि युवती को नग्न अवस्था में छोड़कर प्रेमी फरार हो गया। जिसके बाद उसके दोस्तों ने युवती के कपड़े छीन लिए और उसके साथ जमकर मारपीट की।

कपड़ों की भीख मांगती रही लड़की, वीडियो कर दिया वायरल
इस दौरान युवती के साथ अश्लील हरकतें करते हुए आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाते हुए युवती अपने कपड़ों की भीख मांगती नजर आ रही थी। युवती की मां ने प्रेमी सहित कई आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आलम, पप्पू और शाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Noida Metro Case: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदी युवती कौन है? क्यों उठाया खौफनाक कदम? -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Jaipur Convocation Viral Girl: डिप्टी सीएम के सामने 'बेइज्जत कर इज्जत देना' कहने वाली लड़की कौन? -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications