मेरठ: जानलेवा हमले के आरोपी की गोली मारकर हत्या, पुलिस की मौजूदगी में गोली मारने का आरोप

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में एक महीने पहले क्षेत्रिय ग्रामीण पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक की रविवार को गांव के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पुलिस की मौजूदगी में ही युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उधर, एसपी देहात ने तहरीर मिलने के बाद मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

man shot dead in meerut

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मानपुर गांव के रहने वाले मुकेश और धीर सिंह उर्फ धीरु पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। बताया जाता है एक महीने पहले मुकेश ने धीरू और उसके रिश्तेदारों पर अपने ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने धीरू के चचेरे भाई मोनू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि धीरू और उसका भाई रवि फरार चल रहे थे। परिजनों का कहना है कि धीरू गांव के बाहर कोल्हू पर मौजूद था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के मुकेश, रिंकू, विजय और अभिषेक ने पुलिस को साथ लेकर धीरू पर धावा बोल दिया।

पुलिस की मौजूदगी में हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि मुकेश पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में ही गोलियां बरसाकर धीरू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। उधर, घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस द्वारा मृतक के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, एसपी देहात अविनाश पांडे ने मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+