गौहत्या रोकने को लेकर टंकी पर चढ़ा मुस्लिम युवक, हाथ में पेट्रोल की बोतल

Meerut news, मेरठ। यूपी के मेरठ में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जियाउल हक नाम का व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया और प्रशासन से तरह-तरह की मांग करने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस सहित कई विभागों के अधिकारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक को उतारा, जिसके बाद पब्लिक ने युवक की पिटाई भी कर दी।

Man Climbed On Water Tank in meerut

लोगों की लगी भीड़

दरअसल, पूरा मामला थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के फॉरेस्ट कॉलोनी का है। जिया उल हक नाम के व्यक्ति को दोपहर करीब 12 बजे टंकी पर चढ़ा देखते ही देखते लोगों का हुजूम टंकी के नीचे लग गया, जैसे ही मीडिया मौके पर पहुंची वैसे ही ड्रामे करने शुरू कर दिए।

Man Climbed On Water Tank in meerut

गौहत्या रोकने और मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, टंकी पर चढ़े ज़िया उल हक ने मांग की गौहत्या को रोका जाए और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना की जाए। इसी तरह युवक दर्जनों मांगों को लेकर ऊपर माइक से बोलता रहा। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद लोग ऊपर चढ़े और इसको यहां से उतार लिया, लेकिन इस बीच फॉरेस्ट अधिकारी आदित्य शर्मा ने कॉलोनी के एक गार्ड को सस्पेंड कर दिया, क्योंकि गार्ड पर आरोप है कि उसने उसको अंदर पेट्रोल की बोतल लेकर जाने दिया, जिसके बाद जिया उल हक ने हंगामा किया था।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+