FB पर नाम बदलकर लड़की को प्रेमजाल में फांसा, रेप के बाद अश्लील फोटो किए वायरल
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवती से रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। युवक ने अपना धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद काफी समय तक उसका रेप किया। पीड़िता हापुड़ की रहने वाली है। वहीं, आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप भी है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

फेसबुक से हुई थी दोस्ती
दरअसल, हापुड़ जनपद निवासी पीड़िता के मुताबिक, कुछ साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती लिसाड़ी गेट निवासी दिनेश रावत से हुई थी। पीड़िता का आरोप है दोस्ती के बहाने प्रेमजाल में फंसाकर आरोपी ने उसके साथ कई साल तक दुष्कर्म किया। इसी बीच युवती को पता चला कि आरोपी का असली नाम वसीम है और वह मुंडाली के अजराड़ा गांव का रहने वाला है। इतना ही नहीं आरोपी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का बाप भी है।
मिलना बंद किया तो अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल
पीड़िता का आरोप है कि उसने वसीम से मिलना-जुलना बंद किया तो उसने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिसके बाद पीड़िता के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रविवार को पुलिस ने आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मोबाइल से युवती के अश्लील फोटो और दिनेश नाम से बनवाया गया एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications