गंजे आदमी के सिर पर उगेंगे बाल? मेरठ में हकीम की दुकान के सामने लगी लंबी लाइन, बांटने पड़े टोकन
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में टकले लोगों के सिर पर बाल उगाने का दावा करने वाले व्यक्ति की दुकान पर काफी संख्या में भीड़ जुड़ गई। लोगों की भीड़ झुकने के बाद आयोजकों को टोकन बांटने पड़े। बावजूद इसकी सड़क पर जाम लग गई।
जाम लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस द्वारा दवा बेचने वाले लोगों को वापस भेज दिया गया। हालांकि बाद में दवा बेचने वाले लिसाड़ी गेट समर कॉलोनी में शौकत बैंक्वेट हॉल पर पहुंच गए। वहां पर उन लोगों द्वारा दवा बेचा जाने लगा।

सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस द्वारा परमिशन के बारे में पूछताछ किया गया तो कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इस मामले में पुलिसकर्मियों द्वारा कार्रवाई करने की बात कही गई। इस दौरान वहां पर भीड़ को काबू में करने के लिए टोकन भी दिया जा रहा था । भीड़ को काबू करने में आयोजनों के पसीने छूट गए।
इस दौरान आयोजकों द्वारा यह दावा किया जाता रहा कि तीन सौ रुपए की कीमत वाला तेल सिर पर लगाने के बाद गंजे लोगों के सर पर बाल उग जाएगा। हालांकि शहर के कई लोगों द्वारा इस मामले को लेकर नाराजगी जाहिर की गई।
लोगों द्वारा कहा गया कि इस तरीके से यदि सर पर बाल उगाने का दावा किया जा रहा है तो यह महज अंधविश्वास है। ऐसे मामले पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि पुलिस द्वारा आयोजन करता हूं तथा दुकान संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही गई।
लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि आयोजकों द्वारा गंजे लोगों के सिर पर बाल उगाने के दावे को सुनकर वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। अगर ऐसी भीड़ के कारण कोई दुर्घटना हो जाती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? हालांकि इस मामले में पुलिस द्वारा कोई बयान जारी नहीं किया गया। कहा यह भी जा रहा है कि मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications