एनवक्त पर मंगतेर शादी से मुकरा तो संपादक युवती ने उठाया यह कदम, अब जान जोखिम में

मेरठ/जैसलमेर। शादी का झांसा देकर एक साल तक दैनिक समाचार पत्र की संपादक के जज्बातों से खेलने के बाद मंगेतर एनवक्त पर अपने वादे से मुकरा तो युवती का दिल टूट गया। हताश युवती ने जहर खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। इसके बाद वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

Jaisalmer Young Man Refused To Marry with newspaper editor girl of meerut

इधर, इस मामले में सुनवाई ना होने पर सोमवार को युवती के परिजनों ने एसएसपी से मिलकर राजस्थान निवासी आरोपी मंगेतर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, टीपी नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि दैनिक समाचार पत्र में संपादक पद पर कार्यरत उसकी बेटी की शादी सालभर पहले राजस्थान के जैसलमेर निवासी जितेंद्र मोहता के साथ तय हुई थी। लड़के वाले गोद भराई की रस्म करके भी चले गए थे।

आरोप है कि इसके बाद जितेंद्र लगातार उनकी बेटी के संपर्क में रहा और उसके जज्बातों से खेलता रहा। मगर कुछ समय पहले जितेंद्र और उसके परिवार वालों ने वधू पक्ष से 10 लाख रुपए नकद या कार की मांग शुरू कर दी। युवती के पिता ने असमर्थता जताई तो आरोपियों ने कुछ दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। इस बात से हताश होकर 13 सितंबर को युवती जहर खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। फिलहाल वह गंभीर हालत में केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती है।

युवती के पिता के आरोप हैं कि उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ टीपी नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी, मगर कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+