डेढ़ साल पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब पत्नी और आठ माह के बेटे को दी खौफनाक मौत
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और आठ माह के बेटे की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो हत्या के पीछे जो वजह निकल कर आ रही है वो चौंकाने वाली है।

Recommended Video
जानकारी के अनुसार, वारदात मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के जाहिदपुर की है। जाहिदपुर निवासी योगेश्वर उर्फ मोनू नशे का आदी है, जिसे लेकर पत्नी और बच्चे परेशान रहते थे। पत्नी निशा अक्सर मोनू को शराब पीने से रोकती थी। सोमवार की रात भी मोनू के नशे में आने के बाद दंपती का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मोनू ने निशा की गर्दन काटकर हत्या कर दी। साथ ही आठ माह के बेटे को भी मार दिया। उसके बाद घर पर ही मौजूद रहा।
परिवार के लोगों ने घर के अंदर खून खराबा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ रामानंद कुशवाह ने बताया कि शराब पीने से इनकार करने पर मोनू ने हत्या की है। मोनू को गिरफ्तार कर पुलिस ने आलाकत्ल बरामद कर लिया।
डेढ़ साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
कलंजरी की रहने वाली निशा के जाहिदपुर में मामा रहते है। अक्सर निशा अपने मामा के घर रहती थी। यही पर ही उसे मोनू से प्यार हो गया था। निशा की जिद के सामने परिवार के लोग हार गए थे। उन्होंने मजबूरी में डेढ़ साल पहले दोनों की शादी कर दी। निशा के पास आठ माह का बच्चा भी था।












Click it and Unblock the Notifications