बीवी की बेवफाई से आहत पति ने दी जान, प्रेमी संग मिलकर प्राइवेट पार्ट पर टॉयलेट क्लीनर डालने का लगाया था आरोप
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 26 सितंबर को चर्चाओं में आए 'टॉयलेट क्लीनर' कांड के पीड़ित युवक ने अपनी बीवी की बेवफाई से आहत होकर आत्महत्या कर ली। मानसिक रूप से परेशान चल रहे इस शख्स का शव उस कारखाने में फंदे पर लटका मिला, जहां वो काम करता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पति की मौत के बाद उसकी तीनों मासूम बेटियों का रो-रोकर बुला हाल है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
बता दें, युवक ने अपनी बीवी व उसके डॉक्टर प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में उसकी बीवी अपने प्रेमी के साथ जेल में बंद है। दरअसल, यह पूरा मामला मेरठ जिले के टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना एरिया का है। यहां शादाब अपनी पत्नी चांदनी और तीन बेटियों के साथ रहता है। शादाब के रिश्तेदार मोहसीन ने 26 सितंबर को बताया था कि शादाब के पड़ोसियों ने घर में एक अज्ञात व्यक्ति को दाखिल होते हुए देखा। जिसके बाद शादाब के कुछ रिश्तेदार और पड़ोसियों ने 'बदमाश' को पकड़ने के लिए शादाब के घर पर धावा बोला था।
घर में सब मिले थे बेहोश
आरोप है कि इसी दौरान चांदनी घर में घुसे अपने प्रेमी डॉक्टर वसीम को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद क्षेत्रवासियों को अपने हाथ की नस काट कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। मगर, लोगों ने हिम्मत दिखाकर चांदनी को दबोच लिया और उसका प्रेमी फरार हो गया। उधर, कमरे में शादाब और उसकी तीनों बेटियां बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस को जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों द्वारा आनन-फानन में शादाब और उसकी बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बीवी और उसके प्रेमी के खिलाफ दी थी तहरीर
होश में आने पर शादाब ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पिछले काफी समय से उसे और उसके बच्चों को नशीली गोलियां खिलाकर प्रेमी के साथ घर में रंगरलियां मनाती थी। शादाब का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसके गुप्तांग पर हार्पिक डालकर उसे बर्बाद कर दिया है। शादाब ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ टीपी नगर थाने में तहरीर देकर मुकदमा भी दर्ज कराया था। शनिवार की शाम शादाब ने गुरुनानक नगर स्थित अपने कारखाने में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
समझौते का बना रहे थे दबाव
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शादाब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई मोहसीन का आरोप है कि शादाब की पत्नी और उसके मायके वालों सहित महिला का प्रेमी डॉक्टर वसीम और उसके घर वाले शादाब पर समझौते का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं महिला और उसका प्रेमी वसीम शादाब को उसके नपुंसक होने के ताने दे रहे थे। जिससे डिप्रेशन में आकर युवक ने खुदकुशी कर ली।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications