मेरठ: बीच चौराहे पत्नी की गला रेतकर हत्या, जीजा से मिलकर लौट रही थी महिला

Meerut news, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीच चौराहे पर एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। सरेआम बीच चौराहे पर हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या कर भाग रहे कातिल पति को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

husband brutally killed wife in meerut

जीजा से मिलकर जा रही थी पत्नी

मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोलचा सिनेमा के पास का है। दरअसल, बुधवार को आरोपी की पत्नी अपनी बहन के घर आई हुई थी। यहां से वह से जीजा के ऑफिस पर पहुंची, वो अपने जीजा से बात कर के किसी काम से बाहर जा रही थी, जैसे ही गोलचा सिनेमा के पास पहुंची तो पहले से ही घात लगाए उसके पति ने उसको पकड़ लिया और बीच रास्ते में ही चौराहे पर उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला का गला रेत दिया।

husband brutally killed wife in meerut

गृह क्लेश हो सकती है हत्या की वजह

हत्या कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। अब तक हत्या की वजह का कारण गृह क्लेश बताई जा रही है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह की जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+