किसान आंदोलन: जाम में फंसी बारात तो दुल्हन को लेने पैदल ही निकल पड़ा दूल्हा

मेरठ। केंद्र के कृषि बिलों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान 'दिल्ली चलो' मार्च निकाल रहे हैं। यूपी के किसान भी अब कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का हिस्सा बन गए हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किसान सड़क पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से आम जनता को बड़ मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की वजह से मेरठ में पुलिस की बैरिकेडिंग की वजह से एक बारात और दूल्हे को परेशानी झेलनी पड़ी। आखिर में दूल्ह अपनी बारात के साथ पैदल ही चल पड़ा।

groom along with his wedding party walking on road due to road blockade amidst farmers protest

Recommended Video

    Farmer Protest: Police और किसानों के बीच कई जगह हुई झड़प, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी

    किसानों को दिल्ली में आने से रोका गया

    बता दें, कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के लिए हजारों की संख्या में किसान गुरुवार से ही पंजाब और हरियाणा से निकले हुए हैं। किसानों को दिल्ली में आने से रोका गया है। किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कई जगहों पर सीआरपीएफ की भी तैनाती की गई है। हरियाणा दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग हो रही है। पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर हजारों की संख्या में मौजूद किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। कुछ जगहों पर लाठी भी चलानी पड़ी।

    यूपी के किसान भी प्रदर्शन का हिस्सा बने

    यूपी के किसान भी अब कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का हिस्सा बन गए हैं। शुक्रवार सुबह से ही किसानों ने यूपी के अलग-अलग जिलों में सड़क को जाम कर दिया है। वेस्ट यूपी के मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर में किसान सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जाम की वजह से आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसी की शादी में दिक्कत आ रही है तो कोई इमरजेंसी में फंसा है। किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+