मेरठ: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार 4 दोस्तों को कुचला, चारों की हुई दर्दनाक मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार को दर्दनाक हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं चार दोस्तों की एकसाथ मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस कैंटर चालक की तलाश कर रही है।

four people died in a road accident

जानकारी के अनुसार, हादसा मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के गगोल रोड पर हुआ है। कैंटर की टक्कर लगने से अपाची बाइक पर सवार चार युवक बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि ये चारों एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे को अंजाम देकर कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

four people died in a road accident

पुलिस की मानें तो मृतकों की शिनाख्त नंगला निवासी हरेंद्र उर्फ नन्हे, अर्जुन, इटायरा निवासी सोनू, मंगी कॉलोनी निवासी अर्जुन के रूप में हुई। सभी मृतकों की उम्र 22 से 25 वर्ष बताई जा रही है। वहीं युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि चारों युवक परतापुर स्थित पतंजलि की यूनिट में वाहन चालक थे। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने घटना की तहरीर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+