दबंगों से परेशान होकर एक साथ परिवार ने खा लिया जहर, पत्नी ने तोड़ा दम तो जिंदगी से जूझ रहे बाप-बेटी

Meerut news, मेरठ। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भले ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करें और अपने हर भाषण में महिला सुरक्षा की बात को शामिल करें लेकिन मेरठ में सीएम के इन दावों की हवा उस वक्त निकल गई जब एक परिवार ने दबंगों की दबंगई और छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद महिला की मौत हो गई लेकिन उसका पति और बेटी अभी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

family ate poison together, wife died

मेरठ के थाना हस्तिनापुर इलाके के पलटीपुरी गांव है। जहां गांव के ही रहने वाले वेदपाल के परिवार ने दबंगों के आगे हार मानकर बीती रात अपने परिवार के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। पूरे परिवार के एक साथ जहर खाने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पड़ोसियों ने परिवार को मवाना एक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया और वेदपाल और उसकी बेटी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

family ate poison together, wife died

अस्पताल के बैड पर लेटे हुए वेदपाल का कहना है कि दबंगों की गुंडई और पुलिस के कार्रवाई न करने से हताश होकर परिवार को ख़त्म करने की ठान ली। वेदपाल ने बताया कि मनचलों और गांव के दबंगों के आगे पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई न करने के कारण उन्होंने हार मान ली और सभी को एक साथ सल्फास खाकर मौत की नींद सोने का घातक कदम उठा लिया।अस्पताल में आते-आते उसकी पत्नी जिंदगी मौत से जंग हार गई तो बेटी और वेदपाल की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन पर सख्त कार्यवाई की जाएगी और किसी को नहीं बख्शा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+