मेरठ: लूट के आरोप में जेल में बंद युवक की मौत, पुलिस पर थर्ड देने का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सवारियों से लूटपाट के आरोप में जेल भेजे गए एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर देर रात उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद मृतक के परिजनों और सपा नेताओं ने पुलिस पर युवक को थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप लगाते हुए मोर्चरी पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की बात से इनकार किया है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच की बात कही है।

Recommended Video

    लूट के आरोप में जेल में बंद युवक की मौत,पुलिस पर थर्ड देने का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा
    e rickshaw driver lost life in police custody in meerut

    लूटपाट के आरोप में पुलिस ने भेजा था जेल

    दरअसल, लिसाड़ीगेट खुशहाल कॉलोनी निवासी आसिफ पुत्र मुन्ने को सदर पुलिस ने बीती 19 अक्टूबर को जेल भेजा था। पुलिस का आरोप था कि आसिफ ई-रिक्शा चलाने की आड़ में सवारियों के साथ लूटपाट करता है। बीती चार नवंबर को हालत बिगड़ने के बाद सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाई गई अस्थाई जेल के पुलिसकर्मियों द्वारा आसिफ को मेडिकल में भर्ती कराया गया था। देर रात आसिफ की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बंदी आसिफ की मौत का कारण दौरा बता रहे हैं।

    पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप

    वहीं, शुक्रवार की सुबह मोर्चरी पहुंचे सपा नेता पवन गुर्जर और मृतक के परिजनों ने आसिफ की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार बताते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आसिफ थर्ड डिग्री देकर लूट के झूठे आरोप में जेल भेज दिया। उधर, पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की बात से इनकार किया है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+