मेरठ: दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते मुंडाली थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमले में मृतकों का एक रिश्तेदार भी घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि जसौरा निवासी पूर्व प्रधान नियाज अहमद और गांव के रहने वाले अजवर के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। 2 दिन पहले भी दोनों पक्षों के युवकों के बीच क्रिकेट को लेकर विवाद हुआ था। मगर गांव के बड़े बुजुर्गों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था।

double murder of two brothers in meerut

कहासुनी के बाद मारपीट और फायरिंग

उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अजवर का बेटा अब्दुल खालिक शुगर मिल में गन्ना डालकर ट्रैक्टर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़े नियाज पक्ष के लोगों और खालिक के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान खालिक का बड़ा भाई माजिद, भांजा असजद और परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि नियाज पक्ष द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस दौरान सिर में गोली लगने से खालिक और पेट में गोली लगने से माजिद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि असजद पेट में गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग के चलते गांव में हड़कंप मच गया।

पांच लोगों को हिरासत में लिया गया

जानकारी के बाद एसपी देहात अविनाश पांडे कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि इस मामले में पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+