मानवता शर्मसार: दलित महिला और उसकी जवान बेटियों को अर्धनग्‍न कर गांव में घुमाया

मेरठ। उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक गांव में खेत में चार काटने के लेकर हुए विवाद का जो परिणाम आया उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दबंगों ने एक दलित महिला और उसकी दो जवान बेटियों को घर से खींचकर ना केवल मारा-पीटा बल्कि उनके कपड़े फाड़ कर अर्धनग्‍न अवस्‍था में पूरे गांव में घुमाया। दबंगों का कहर इसकदर बरपा कि इसका विरोध करने पर गांव वालों को मारा-पीटा और प्रधान से अभद्रता भी की। गांव में अर्धनग्‍न घूमते वक्‍त एक युवती बेहोश हो गई तब जाकर दंबग वहां से गये।

Meerut Horror: Dalit woman and her daughters beaten, stripped half naked

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मेरठ के डालूहेड़ा गांव निवासी एक दलित महिला और उसकी बेटी ने बुधवार को जानवरों के चारा के लिए एक खेत से घास काट ली। इसकी जानकारी होने पर खेत की मा‍लकिन जंगल पहुंच गई। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरु हो गई। उस वक्‍त तो गांव वालों ने दोनों में सुलह करा दिया मगर बाद में एक पक्ष के लोग एकत्र होकर दलित महिला के घर पहुंच गये। घर पर महिला और उसकी दो जवान बेटियां मौजूद थीं। दंबगों ने बेटियों को खींचकर बुरी तरह मारा-पीटा और फिर उनके कपड़े फाड़ डाले।

विरोध करने पर आरोपियों ने मोहल्ले वालों से भी मारपीट की। इसके बाद तीनों को अर्धनग्न अवस्था में ही गांव में घुमाया गया। अपने घर के पास पहुंचने पर ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इस बीच एक युवती बेहोश होकर गिर पड़ी तो आरोपी तीनों को छोड़ कर चले गए। इसके बाद दलित पक्ष के लोग तीनों को घर ले आए। पीड़ित पक्ष के साथ ही आरोपियों ने भी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+