मेरठ में कोरोना के छह और नए मामले आए सामने, मरीजों की संख्या 43 हुई

मेरठ। कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को मेरठ जिले में कोरोना वायरस के 6 संक्रमित मामले और नए सामने आए है। इनमें से तीन जमाती व तीन अन्‍य है। इसके साथ ही अब मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर कुल 43 हो गई है। बता दें कि तीन मवाना, दो परीक्षितगढ़ और एक हुमायूं नगर के रहने वाले है, जिनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है।

coronavirus update news in hindi 6 coronavirus positive case found in Meerut

जानकारी के मुताबिक, मेरठ मेडिकल कॉलेज की लैब में गुरुवार को हुई जांच में कुल 14 मरीज पॉजिटिव पाए गए। इनमें सबसे अधिक मेरठ के छह मरीज हैं। इनमें पांच ग्रामीण क्षेत्र के जबकि शहर का एक केस पॉजिटिव आया है। अब मेरठ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 43 हो गया है। इनके अलावा अमरोहा के पांच और हापुड़ के तीन मरीज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस बीच, मेरठ मेडिकल कालेज से एक अच्छी खबर भी आयी। मेरठ का पहला केस अब निगेटिव पाया गया है। इनके साथ ही सात महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी हैं।

मेरठ स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने छह और मरीज मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मेरठ में गुरुवार को कुल 87 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें तीन सैंपल मवाना के उन लोगों के थे जो कोरोना पीड़ित मरीजों के संपर्क में थे। उनमें भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। यह भी साफ हो गया कि कोरोना पीड़ित के संपर्क में रहने वालों में भी कोरोना वायरस आने की संभावना है। वहीं परीक्षितगढ़ के दो और हुमायूं नगर के एक जमाती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह मेरठ में मेरठ शहर, मवाना, सरधना, खिवाई के बाद अब परीक्षितगढ़ कोरोना संक्रमित क्षेत्र बन गया है।

बता दें, मेरठ जिले में दो अन्य हॉटस्पॉट चिन्हित हुए हैं। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खानपुर और जब्बापुरी गांव को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर क्षेत्र को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। पचपेड़ा गांव में मिले एक पॉजिटिव व्यक्ति के 15 परिजनों को और खरखौदा के लोटी गांव में मिले कोरोना पॉजिटिव एक डॉक्टर के 15 परिजनों को क्वारंटाइन किया है। इसके साथ साथ आज तीन अन्य स्थानों पर अभियान चलाते हुए 47 अन्य व्यक्तियों को भी क्वारंटाइन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+