मेरठ: रिश्वत लेते बाबू का वीडियो वायरल, डीएम ने दिए जांच के आदेश
मेरठ। सरकार भले ही भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कोशिश कर रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार जोरों पर है। मेरठ में शस्त्र लाइसेंस के लिए रिश्वत लेते हुए एक बाबू की वीडियो सोशल वीडियो पर जमकर वायरल हो रही है। ताजा मामला मेरठ की सदर तहसील का है, जहां पर एक शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए एक बाबू वीडियो में रिश्वत लेता दिख रहा है।

डीएम ने दिए जांच के आदेश
बता दें, 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए इस बाबू का वीडियो वायरल हो रहा है। रिश्वत लेने वाले बाबू का नाम कमल दत्त कौशिक बताया जा रहा है, जोकि सदर तहसील में तैनात है। मीडिया ने जब यह मामला उठाया तो उसके बाद डीएम का कहना है कि जो आदमी इस मामले में संलिप्त है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications